{"_id":"61ad24d4f8d1ce61b515b403","slug":"woman-returning-home-from-sunday-market-lost-her-life-in-an-accident-karnal-news-knl9182529","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे बाजार से घर लौट रही महिला की हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे बाजार से घर लौट रही महिला की हादसे में गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। सेंट्रल वेयर हाउस गोदाम के सामने तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार महिला सड़क पर जा गिरी ओर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एएसआई शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डेरा रामनगर निवासी रेखा अपने दो बच्चों के साथ बलिंद्र निवासी कलसौरा की बाइक पर सवार होकर संडे बाजार करनाल गए थे। जब वे गांव वापस आ रहे थे तो सेंट्रल वेयर हाउस गोदाम के सामने उनकी बाइक को पीछे से एक ट्राले ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और महिला सड़क पर जा गिरी। ट्राला चालक उसे कुचलकर फरार हो गया। थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि ट्राले को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मासूम बच्चे बोले, मां उठ नहीं रही
इस हादसे में महिला के दो बच्चे सुरक्षित हैं। इन बच्चों को नहीं पता कि उनकी मां अब इस दुनिया से चली गई है। महिला के बेटे नवनीत व बेटी तनु ने आसपास एकत्रित लोगों से कहा कि उनकी मां उठ नहीं रही है, वह बाइक से गिर गई थी। मासूम बच्चे बार-बार अपनी मां को उठा रहे थे। घटनास्थल से फरार हुए ट्राले की सूचना जैसे ही एक व्यक्ति ने इआरवी 417 के इंचार्ज एएसआई बलबीर सिंह को दी तो उन्होंने अपनी टीम के साथ गाड़ी को काफी तेज गति से ट्राले के पीछे लगा दिया। कई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद बलबीर सिंह ने ट्राला काबू कर लिया। परंतु ट्राला चालक फरार हो गया।