फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman murdered with sharp weapon, body thrown in canal

Karnal News: महिला की धारदार हथियार से हत्या, नहर में फेंका शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered with sharp weapon, body thrown in canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/इंद्री। कमालपुर रोडान गांव में होली के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती लापता हो गया था। अब महिला राजबाला (55) का शव पानीपत में नहर से मिला है।
शव को होली के दिन ही पुलिस ने बरामद कर लिया था, लेकिन उस महिला की पहचान राजबाला के रूप में बाद में हो सकी। उसके शरीर में धारदार हथियार से वार करने के निशान हैं, वहीं घर के बाहर खून बिखरा था।
विज्ञापन

इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की तेजधार हथियार से कमालपुर रोडान स्थित घर में होली के दिन हत्या की गई होगी। तभी उस घर के बाहर खून के निशान मिले थे। हालांकि अभी महिला के पति महेंद्र का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्री थाना पुलिस ने महिला का पानीपत के अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस दंपती के परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। दंपती का बेटा अपने माता-पिता से अलग करनाल में रहता था। गांव में परिवार के लोगों से ही उनका जमीन का विवाद भी चल रहा था। ऐसे में पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।
एफएसएल की टीम ने घर में मिले खून के नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि कमालपुर रोडान में महिंद्र सिंह के घर पर दो दिन से ताला लटका था। परिवार के लोगों को महिंद्र के बारे में कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिवार के ही एक सदस्य जरनैल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर दो जगहों पर खून पड़ा था और महेंद्र व उसकी पत्नी घर के अंदर नहीं थे।
इसके बाद इंद्री थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दंपती के फोटो आस पास के थाने में भेजे। इसके बाद पानीपत पुलिस से सूचना मिली कि दो दिन पहले उन्हें नहर से एक महिला का शव मिला था। जिसकी पहचान नहीं हुई है। इसके बाद इंद्री थाना डीएसपी सतीश गौतम, इंद्री थाना प्रभारी विपिन अपने साथ दंपती के परिवार के लोगों को लेकर पानीपत पहुंचे। वहां उन्होंने महिला की पहचान राजबाला के रूप में कर ली।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी ः पुलिस को अंदेशा है कि होली के दिन ही महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है। जिसमें एक कार भी नजर आ रही है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि वह कार किसकी है। फिलहाल पुलिस महिंद्र की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed