{"_id":"6572e33983521982f909d36e","slug":"woman-death-in-karnal-family-members-said-stomach-ache-day-ago-health-deteriorated-after-consuming-medicine-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में महिला की मौत: परिजन बोले- एक दिन पहले हुआ था पेट में दर्द, घर में रखी दवा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में महिला की मौत: परिजन बोले- एक दिन पहले हुआ था पेट में दर्द, घर में रखी दवा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
Fri, 08 Dec 2023 03:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 08 Dec 2023 03:04 PM IST
सार
मृतक महिला के पति शमशेर सिंह ने बताया कि वह वीरवार को रोजाना की तरह अपने काम पर गया हुआ था। दोपहर के समय उसकी पत्नी सीमा को अचानक पेट में दर्द हुआ तो उसने घर पर रखी दवा ले ली। जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल के मधुबन थाना क्षेत्र के ऊंचा समाना गांव में एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले महिला के पेट में दर्द हुआ था और उसने घर पर रखी दर्द निवारक दवा ले ली। जिसके बाद उसकी तबीयत ठीक होने की बजाय और अधिक बिगड़ गई। जिसके बाद उसने मधुबन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहीं इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन से मिली जानकारी के अनुसार
मृतक महिला के पति शमशेर सिंह ने बताया कि वह वीरवार को रोजाना की तरह अपने काम पर गया हुआ था। दोपहर के समय उसकी पत्नी सीमा को अचानक पेट में दर्द हुआ तो उसने घर पर रखी दवा ले ली। जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे फोन कर सूचना दी। जिसके बाद वह घर पहुंचा और तुरंत गांव के एक डॉक्टर को घर बुलाया।
विज्ञापन
जिसने उसकी पत्नी का जांच की तो उसने उसे तुरंत अस्पताल में ले जाने की बात कही। उसके बाद वह मधुबन के एक निजी अस्पताल में अपनी पत्नी को इलाज के लिए भर्ती कराया लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी पत्नी की वीरवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया
पीड़ित पति शमशेर सिंह ने बताया कि करीब 10 साल पहले ही उसकी शादी सीमा से हुई थी। शादी के बाद उसके पांच बच्चे है। जिनमें तीन लड़की और दो लड़के हैं। जिनकी उम्र चार से सात साल के बीच है। दोनों पति-पत्नी दिहाड़ी मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे थे। सीमा की मौत के बाद पांचों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
अधिकारी के अनुसार
वीरवार देर शाम महिला की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया था। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेंगा। -विनोद कुमार, थाना प्रभारी, मधुबन।