फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman created ruckus on suspicion of illicit relations

अवैध संबंधों के शक में महिला ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Woman created ruckus on suspicion of illicit relations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। पति के साथ अवैध संबंध होने का शक जताते हुए मंगलवार को एक महिला ने दूसरी महिला की धुनाई कर दी। महिला ने खुद डायल 112 पर फोन कर अपने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ कर बैठाने की बात कही। सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई लेकिन वहां महिला का पति नहीं मिला। इसके बाद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि घरौंडा की रहने वाली एक महिला कोहंड स्थित फैक्टरी में कार्य करती है। कोहंड निवासी एक महिला का पति भी उसी फैक्टरी में कार्य करता है। महिला को पिछले काफी दिनों से शक था कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ संबंध हैं। मंगलवार शाम उस महिला को पता चला कि उसका पति दूसरी महिला को लेकर घरौंडा बाजार में खरीदारी करवाने ले गया है। सूचना मिलते ही वह महिला एक अन्य महिला को लेकर मेन बाजार में पहुंच गई। एक दुकान पर उक्त महिला को खड़ी देख उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। खुद ही डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचते ही बाजार में लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस को मौके पर महिला का पति नहीं मिला। कुछ देर बाद महिला का पति मोटरसाइकिल पर आ गया और मौके पर ही पति-पत्नी की नोकझोंक शुरू हो गई। महिला के पति ने दूसरी औरत को अपनी मुंह बोली बहन बताते हुए कहा उसका इससे बहन-भाई का रिश्ता है और वे दोनों एक ही फैक्ट्री में कार्य कर रहे हैं। हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक सर्विस रोड पर ही चलता रहा। कुछ देर बाद पुलिस की एक और जिप्सी मौके पर पहुंची और तीनों को बैठाकर थाने ले गए। थाने में आपसी समझौते के बाद तीनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed