फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Withdrawal of Rs 4.95 lakh from bank account

Karnal News: बैंक खाते से निकाले 4.95 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 4.95 lakh from bank account
करनाल। साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से 4.95 लाख रुपये निकाल लिए। महिला का कहना है कि उसके पास कोई ओटीपी नहीं आया है। महिला ने पुलिस को शिकायत दे दी है। सेक्टर-13 निवासी पूजा के अनुसार उसके खाते से बीते पांच दिनों में 45-45 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है। दो बार 45-45 हजार रुपये खाते में भी आए हैं, लेकिन इन ट्रांजेक्शन का उसके पास कोई भी मैसेज नहीं जाता था और यह बीते एक माह से होता आ रहा है। जिसके बारे में उनको पता नहीं है।
विज्ञापन

20 दिसंबर की सुबह भी रुपये खाते से निकले हैं, लेकिन बैंक की तरफ से किसी तरह का कोई मैसेज नहीं आया। जब वह बैंक से रुपये निकलवाने के लिए पहुंचे और चेक दिया तो बताया गया कि आप जितना अमाउंट निकलवाना चाहते हैं, आपके खाते में उतने रुपये नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने बैंक से रुपये निकलवाए तो वह मैसेज फोन पर आया लेकिन बाकी जो ट्रांजेक्शन हुई है उसका कोई मैसेज नहीं आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed