फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   with knife robbey cash

चाकू की नोक पर छीनी नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
with knife robbey cash
जिले में चाकू की नोक पर छीना-झपटी करने के दो मामले सामने आए हैं। एक वारदात बदमाशों ने मेरठ रोड पर अंजाम दिया तो दूसरी कुटेल के समीप हुई। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू करदी है। उत्तर प्रदेश के शामली निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात शामली से करनाल के लिए निकला था। मंगलौरा के पास उसकी कार खराब हो गई। कार से बाहर आकर मोबाइल के टार्च से गाड़ी देख रहा था तभी दो युवक पास आए और रुकने का कारण पूछने लगे। इसके बाद दोनों गाड़ी की तलाशी लेने लगे। मैंने विरोध किया तो एक युवक चाकू लेकर आ गया और मुझ पर तीन वार कर दिए। इसके बाद गाड़ी से बैग, पर्स, खाना आदि सामान लूट लिया। उसका सामान करीब दस हजार रुपये का था।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पंजाब के फरोजपुर निवासी गुरमुख सिंह ने बताया कि वह बस लेकर गंजोगढ़ी से कुटेल के रास्ते पर जा रहा था, रात करीब 1.30 बजे उसकी बस को कुछ युवकों ने रुकवा लिया। जब उसने बस रोकी तो चाकू मारने की धमकी देकर 20 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed