{"_id":"62461000482ec471ef68ce48","slug":"wife-committed-suicide-a-year-ago-now-husband-also-hanged-karnal-news-knl1035159183","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सलारपुर में एक 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक वर्ष से पत्नी के वियोग में मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उनकी एक बच्ची भी है। युवक की मौत के बाद मासूम के सिर से पिता का साया भी उठ गया।
कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी 30 वर्षीय संदीप की शादी कुछ वर्ष पूर्व गांव मथाना कुरुक्षेत्र से हुई थी। करीब एक साल पहले उसकी पत्नी ने घरेलू कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद संदीप परेशान रहने लगा। वीरवार को दोपहर में उसने एक कमरे की छत में लगे कुंडे में परणा (गमछा) डालकर फंदा लगा लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर नहीं थे। पड़ोसियों ने उसे फंदे पर लटका हुआ देख कर उसके परिजनों एवं अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना के बाद कुंजपुरा थाने के सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। बताया जाता है कि मृतक एक 4 वर्षीय बच्ची का पिता था।