फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   When the mother scolded for not going to school, the teenager committed suicide by jumping into the canal.

Karnal News: स्कूल न जाने पर मां ने डांटा तो किशोर ने नहर में कूदकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
When the mother scolded for not going to school, the teenager committed suicide by jumping into the canal.
स्कूल न जाने पर मां ने डांटा तो किशोर ने नहर में कूदकर दी जान
- घर से स्कूल की वर्दी पहनकर साइकिल से नहर पर पहुंचा किशोर
विज्ञापन

- घंटों तलाश के बाद गोताखोरों ने शव को निकाला



संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। स्कूल जाने से इनकार करने पर मां ने इकलौते बेटे को डांट दिया। इसको लेकर मां और बेटे के बीच विवाद भी हुआ। जिसके बाद किशोर घर से निकलकर नहर के पास पहुंच गया और यमुना नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे नहर में कूदते देखा तो बचाने का प्रयास किया मगर तेज बहाव के कारण किशोर नहर में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।


कर्ण विहार निवासी अरमान (13) सातवीं कक्षा का छात्र था। वीरवार को वह स्कूल जाने के लिए इंकार करने लगा मगर मां ने उसे डांट दिया। जिसके बाद किशोर घर से साइकिल लेकर स्कूल की वर्दी में ही शेखपुरा के पास यमुना नहर पर पहुंच गया और उसमें छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में तलाशी अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किशोर के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से किशोर की साइकिल बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed