फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wheels of 105 roadways buses stopped, thousands of passengers kept wandering

रोडवेज की 105 बसों के थमे पहिये, भटकते रहे हजारों यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Wheels of 105 roadways buses stopped, thousands of passengers kept wandering
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सोनीपत में चालक की हत्या के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को चक्का जाम रखा। करनाल डिपो की 105 बसों के पहिये थमने से करीब 50 हजार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं रोडवेज चालक-परिचालकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से मांग कि कि जगबीर के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करें अन्यथा अनिश्चितकाल के लिए चक्का जाम कर दिया जाएगा।
समस्त रोडवेज कर्मचारियों के सदस्य ईश्वर ने बताया कि चंडीगढ़ में परिवहन आयुक्त (टीसी) से हुई वार्ता विफल रही। यदि मांगों का शुक्रवार सुबह तक समाधान नहीं हुआ तो शुक्रवार को भी चक्का जाम रहेगा। बृहस्पतिवार को रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान निजी बसें सहारा बनीं। वहीं कैब चालकों की मनमानी भी रही। कई कैब एवं निजी वाहन चालकों ने मनमर्जी यात्रियों से किराया वसूला।
विज्ञापन

रोडवेज की बसें एक दिन में करीब 35 हजार किलोमीटर सफर करती हैं। ऐसे में एक दिन की हड़ताल से करीब साढ़े तीन लाख रुपये के राजस्व का विभाग को नुकसान हुआ है। शहर में ग्रामीण अंचल से आने वाले हजारों विद्यार्थी बस का इंतजार करते रहे। हड़ताल की सूचना मिलने पर कुछ वापस लौटे तो कुछ प्राइवेट साधनों से स्कूल कॉलेज पहुंचे। कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

550 कर्मचारी मृतक को न्याय दिलाने उतरे
करनाल डिपो पर धरने पर चालक परिचालक मिलाकर करीब 550 कर्मचारी धरने पर बैठे। सुबह चार बजे से ही धरने पर कर्मचारी पहुंचना शुरू हो गए थे और देर रात तक डटे रहे। मृतक का परिवार तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर न्याय मांग रहा है। हत्यारोपी जेल के बाहर हैं। मृतक को न्याय न मिलता देखकर सभी डिपो कर्मचारियों ने एकजुट होकर पीड़ित के परिवार को न्याय दिलाने के लिए चक्का जाम का ऐलान किया है।
स्टैंड, स्टॉप और हाईवे पर इंतजार करते रहे यात्री
प्रदर्शन के कारण रोडवेज की बसें नहीं चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। बृहस्पतिवार को कार्यदिवस होने के कारण बस स्टैंड, स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे के बस स्टॉप और चौकों पर लोग बसों के इंतजार में खड़े दिखाई दिए। वहीं निजी बसों में भी काफी भीड़ रही। यात्री सतीश, गीता, प्रीति, लक्ष्य और विवेक ने बताया कि करीब एक घंटे बाद पानीपत के लिए निर्मल कुटिया चौक से निजी बस मिली।
एसआईटी का हो गठन : एसोसिएशन
यदि सोनीपत पुलिस मामले की जांच सही नहीं कर पा रही है तो सरकार करनाल पुलिस को जांच सौंपे, इसके साथ ही एसआईटी का भी गठन किया जाए। ताकि मृतक और उसके परिवार को न्याय मिले।
- राजेश शर्मा, राज्य सचिव, हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन
तीनों मांगे जायज : समस्त कर्मचारी
चालक जगबीर सिंह की हत्या हुई। परिचालक भी घायल हो गया। अब मृतक के बेटे की भी मौत हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी हो। मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले। घायल को 20 लाख रुपये मुआवजा दें।

- ईश्वर, सदस्य, समस्त रोडवेज कर्मचारी
जल्द समाधान की उम्मीद : जीएम
चक्का जाम करने वाले कर्मचारियों से बात की गई। वहीं विभाग के अधिकारियों की पुलिस प्रशासन के साथ मीटिंग चल रही है। उच्च स्तर पर मामले का समाधान होना है। उम्मीद है जल्द समाधान निकल जाएगा।
- कुलदीप सिंह, जीएम, करनाल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed