{"_id":"66231382e257912f3d098207","slug":"wheat-residue-caught-fire-jammed-karnal-news-c-18-knl1008-371795-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गेहूं के अवशेषों में लगी आग, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गेहूं के अवशेषों में लगी आग, लगाया जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। गेहूं के अवशेषों में आग लगने से भड़के किसानों ने दनौली गांव में सफीदों-असंध मार्ग पर जाम लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना के बाद थाना प्रभारी गौरव पुनिया पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। किसानों ने थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद जाम खोला।
किसान नेता छत्रपाल सिंधड़, बलदेव, अमृतपाल, दिलेर, पलविंदर, नरेद्र, विक्रमजीत व अंग्रेज आदि ने कहा कि सरकार की ओर से गांवों की बिजली का समय निर्धारित किया गया है लेकिन यहां एक निजी फार्म व फैक्टरी होने से बिजली निगम के अधिकारी मिलीभगत करके बिजली आपूर्ति करते हैं। किसानों का आरोप है कि दिन के समय तारों में स्पार्किंग होने से खेत में आग लगी है जिससे किसानों की तुड़ी को नुकसान हुआ। किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली निगम कर्मचारियों की लापरवाही से यह आग लगी है। किसानों ने नुकसान की भरपाई की मांग की है।
वाहनों की लगी लाइन
जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने वाहनों के रूट डायवर्ट करके वाहन चालकों को निकाला। थाना प्रभारी गौरव पुनिया का कहना है कि किसानों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।