{"_id":"6712fe2433078a50250f9de4","slug":"wheat-production-increased-13-new-varieties-will-be-available-soon-karnal-news-c-18-knl1008-501812-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गेहूं की पैदावार बढ़ी, शीघ्र मिलेंगी 13 नई किस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गेहूं की पैदावार बढ़ी, शीघ्र मिलेंगी 13 नई किस्में
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। देश में गेहूं के रकबे के साथ उपज भी बढ़ी है। पैदावार वर्ष 2023-24 में 113.29 मिलियन टन हो गई है, पिछले साल देश में गेहूं की कुल उपज 110.65 मिलियन टन थी। अब देश नए लक्ष्य 115 मिलियन टन की ओर बढ़ेगा। इस साल भी जलवायु परिवर्तन सहनशील 19 नई किस्मों का प्रस्ताव भेजा गया था, इनमें 13 किस्मों को केंद्रीय फसल किस्म रिलीज कमेटी का अनुमोदन मिल चुका है, शीघ्र ही इन्हेंे रिलीज किया जाएगा। ये जानकारी भारतीय गेहूं एवं जौं अनुसंधान केंद्र (आईआईडब्ल्यबबीआर) करनाल के निदेशक डॉ. रतन तिवारी ने दी है।
संस्थान में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान निदेशक डॉ. तिवारी ने बताया कि देश में गेहूं का क्षेत्रफल करीब 31 से 32 मिलियन हेक्टेयर रहता है, इस बार थोड़ा बढ़ा है। जलवायु परिवर्तन के बीच कई चुनौतियां हैं, इनके बीच सिर्फ उपज को ही नहीं बल्कि इसमें खनिजों, प्रोटीन आदि को बढ़ाने के साथ साथ फसलों को बीमारियों से मुक्त रखना के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
इस साल भी केंद्र सरकार को 19 नई किस्मों के प्रस्ताव भेजे गए हैं, इनमें 13 किस्मों को अनुमोदन मिल चुका है, इसमें गेहूं की दो और छिलकारहित जौं की एक नई किस्म आईआईडब्ल्यूबीआर करनाल द्वारा विकसित शामिल है। ये किस्मों का अभी रिलीज होना बाकी है। उन्होंने बताया कि गेहूं की अगैती किस्मों की बिजाई 25 अक्तूबर से पांच नवंबर के बीच कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
इसके बाद किसानों को पिछैती किस्मों का चयन करके उनकी बिजाई करनी चाहिए, तभी बेहतर उपज ले सकेंगे। यदि फसल के गिराव की आशंका है तो वहां लीनोसिन दवा का प्रयोग किया जा सकता है। गेहूं की बिजाई के समय एक बैग डीएपी, 25 किलो पोटास और आधा बैग यूरिया डालना चाहिए या फिर 12: 32: 16 एनपीके, आधा बैग यूरिया मिलाकर डालना चाहिए।
मंडूसी को रोकने के लिए बिजाई के तीन दिन के अंदर पाइराक्सा सल्फान-60 एमजी को 150 से 20 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव किया जाना चाहिए। बिजाई के बाद पहला पानी 21 दिन पर देना चाहिए। अगैती में बीज की मात्रा 40 किलो प्रति एकड़ हो, यदि विलंब से बिजाई करनी है तो ये मात्रा 50 किलो प्रति एकड़ करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बीज कॉर्बेंडाजिन दवा से 2.5 ग्राम प्रति किलो की दर से उपचारित करने के बाद बिजाई करनी चाहिए। निदेशक ने बताया कि संस्थान शीघ्र ही पायलेट स्किल प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें दलिया, सूजी, पास्ता और बिस्कुट प्रोडक्ट तैयार किए जाएंगे।
मुख्य अन्वेषक (जौ सुधार) डॉ. ओमबीर सिंह ने बताया कि छिलकारहित जौं की भी एक नई किस्म रिलीज होने वाली है। इसका प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। प्रधान वैज्ञानिक (फसल सुधार) डॉ. भूदेव सिंह त्यागी ने गेहूं की बिजाई के समय औसतन तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए। उन्होंने रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
आईआईडब्ल्यूबीआर में बीज वितरण आज से
आईआईडब्ल्यूबीआर के प्रधान वैज्ञानिक (बीज) डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों के करीब 22 हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 17000 किसानों को मनपसंद किस्में मिल गई हैं, जिन्हें 19 से 24 अक्तूबर तक संस्थान में ही बीज वितरण किया जाएगा। बीज वितरण की सभी तैयारियां की गई है। निदेशक डॉ. रतन तिवारी ने बताया कि इस दौरान किसान-वैज्ञानिक संवाद भी आयोजित किया जाएगा। इसमें किसानों के गेहूं की फसल से संबंधित सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी बंगाल सहित कई राज्यों के किसान बीज लेने पहुंचेंगे। पहले दिन पंजाब के 12 जिलों को बीज दिया जाएगा। रविवार को पंजाब के शेष 10 जिलों के किसानों को बुलाया गया है। सर्वाधिक पंजीकरण डीबीडब्ल्यू-327 का पंजीकरण हुआ है।