मीनू बांगड़। माई सिटी रिपोर्टर करनाल। मान कालोनी में वीरवार को कालोनीवासियों ने कोरोना यौद्धा सफाई कर्मचारियों का फूलों से व तालियां बजाकर स्वागत किया। मान कालोनी एसोसिएशन के प्रधान अशोक नरवाल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी व सफाई कर्मचारी ही असली यौद्धा हैं। जो अपने-अपने घरों से बाहर रहकर इस कोरोना बीमारी से हमारी रक्षा कर रहे हैं। हमारा भी नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम इनका हौसला बढ़ाएं। प्रशासन के द्वारा बताए गए नियमों का पालन करें और बेवजह घरों से बाहर ना निकलें। इस मौके पर लाभ सिंह, जयकरण शर्मा, जगबीर सिंह, शीशपाल, सतीश शर्मा, गजे सिंह, गौरव वर्मा व अन्य मौजूद रहे। जब कालोनीवासियों ने फूल बरसाए और तालियां बजाई तो सफाई दरोगा सुरेश कुमार व अन्य कर्मचारी भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो हमारा स्वागत किया है उससे हमारा हौंसला भी बढ़ा है और खुशी भी हुई है। --- मीनू बांगड़।