{"_id":"61a9353ab9e6fb4c374e87d3","slug":"weapons-used-in-the-crime-were-thrown-in-the-drain-karnal-news-knl915126175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में फेंके थे वारदात में प्रयोग हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में फेंके थे वारदात में प्रयोग हथियार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नीलोखेड़ी निवासी अमनदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई। उसने कार अंबाला निवासी अनुराग नाम के व्यक्ति से 18 हजार रुपये महीने में किराए पर ली थी। इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का टूटा मोबाइल, वारदात में प्रयोग हथौड़ा व चाकू अंबाला के एक नाले से बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पुलिस से बचने के लिए इस सामान को नाले में फेंक दिया था। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
24 नवंबर को नीलोखेड़ी निवासी अमनदीप की पत्नी रविंद्र कौर के प्रेमी हर्षपाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अमनदीप की हथौड़ा मारकर व चाकू से गर्दन रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार इस हत्या में पत्नी रविंद्र कौर का भी पूरा हाथ होने का अंदेशा था। इस कारण 28 नवंबर को पुलिस की सीआईए टू टीम ने आरोपी रविंद्र कौर, प्रेमी हर्षपाल व प्रेमी का दोस्त कुनाल निवासी बलदेव नगर अंबाला को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से पत्नी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, वहीं प्रेमी व उसके दोस्त को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था। चौथा आरोपी मनीष फरार चल रहा था। जिसे एक दिसंबर को पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है।