{"_id":"57e2d5374f1c1bff44a83de8","slug":"water-extraction-fights-death-murder-case-file-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी के झगडे़ में घायल ने दम तोड़ा, हत्या का केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी के झगडे़ में घायल ने दम तोड़ा, हत्या का केस दर्ज
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले के असंध उपमंडल के गांव जयसिंहपुर में दो दिन पहले पानी निकासी को लेकर हुए झगड़े में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लड़ाई झगड़े का केस दर्ज किया था, जबकि घायल की मौत होने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी होने और अन्य को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद ही मृतक के शव का संस्कार किया। असंध थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उपमंडल के गांव जयसिंहपुर के पास कॉलोनी में पानी की निकासी को लेकर दो गुटों में सोमवार को झगड़ा हो गया। झगड़े में राजरूप (45) वासी जयसिंहपुरा कॉलोनी बुरी तरह से घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल को असंध के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
जहां से हालत गंभीर होने पर राजरूप को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर बुधवार अल सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या के दो आरोपी देवीलाल व संदीप को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद ही परिजनों ने मृतक के शव का संस्कार किया। मामले में असंध पुलिस ने मृतक राजरूप की पत्नी सुमित्रा की शिकायत पर कर्मबीर, देवीलाल, संदीप, राकेश वासी जयसिंहपुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
जयभगवान वासी जयसिंहपुरा कॉलोनी ने बताया कि उसका भाई राजरूप गांव से कुछ दूरी पर विर्क पैलेस के सामने स्थित कॉलोनी में रहता था। उसके पड़ोस में आरोपी कर्मबीर का घर है। आरोपी ने उनके घर के पास से अपनी पानी की पाइप छोड़ी हुई है जिससे उसके भाई के घर के पास पानी भर जाता है। जब सोमवार को उसका भाई राजरूप नाली की पानी निकासी को खोलने लगा तो आरोपी कर्मबीर और उसके बेटों देवीलाल, संदीप और राकेश ने उस पर लाठी डंडों और गंडासी से हमला कर दिया। सिर में गंडासी लगने से राजरूप गंभीर रूप से घायल हो गया। करनाल के निजी अस्पताल में घायल ने बुधवार अलसुबह दम तोड़ दिया। राजरूप की छह लड़कियां और एक छोटा लड़का है।