फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Warning of halting construction work worth Rs 2.5 thousand crore in the state

Karnal News: प्रदेश में ढाई हजार करोड़ के निर्माण कार्य ठप करने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Warning of halting construction work worth Rs 2.5 thousand crore in the state
- ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कांट्रेक्टर एसोसिएशन की राज्यस्तरीय महापंचायत में किया एलान
विज्ञापन

- आज मुख्यमंत्री से होगी वार्ता, विफल रही तो कल से बंद किए जाएंगे कार्य
- राज्य सरकार पर ठेकेदारों के कार्य पूरे होने के बावजूद 300 करोड़ रुपये का भुगतान रोकने का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कांट्रेक्टर एसोसिएशन की राज्यस्तरीय महापंचायत में निर्माण ठेकेदारों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिटुमिन को सिर्फ पानीपत रिफाइनरी से खरीदने की शर्त से भड़के ठेकेदारों ने राज्य सरकार पर ठेकेदारों के कार्य पूरे होने के बावजूद करीब 300 करोड़ रुपये का भुगतान रोके जाने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि से मिलने के बाद सरकार को 24 घंटे का समय दिया। उन्होंने एलान किया कि यदि सोमवार को मुख्यमंत्री समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं तो मंगलवार से राज्यभर के ठेकेदार सड़कों, भवनों, पुलों आदि सभी निर्माण कार्यो को बंद कर देंगे। मौजूदा समय में प्रदेश में करीब 2500 करोड़ रुपये के कार्य चल रहे हैं। हर विधान सभा में भी 25 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण होना है। इन कार्यो पर संकट आ सकता है।
विज्ञापन

रविवार को करनाल क्लब में ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कांट्रेक्टर एसोसिएशन की महापंचायत हुई। जिसमें राज्यभर से ठेकेदार शामिल हुए। ठेकेदारों ने अपनी-अपनी बात रखी। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैन व महासचिव मनोज चहल ने कहा कि ठेकेदारों ने पांच दिन पहले चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा सरकार को चेताया था, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से कोई आश्वासन न मिलने पर मजबूरन ठेकेदारों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ रहा है। कुछ सदस्यों ने सरकार को मांगों को मानने के लिए 30 सितंबर तक का समय देने की बात कही लेकिन सहमति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदारों ने कहा कि उनके पास करीब ढाई हजार करोड़ के कार्य हैं, जिनके लिए सिर्फ डेढ़ महीने का समय है, क्योंकि फिर सर्दी शुरू हो जाएगी। तय किया गया कि सोमवार से ही प्रदेशभर के कार्य ठप कर दिए जाएं, लेकिन इसी बीच ठेकेदार सीएम आवास पहुंचे। वहां सीएम प्रतिनिधि संजय बठला को ज्ञापन सौंपा तो बठला ने सोमवार को ठेकेदारों को मुख्यमंत्री से मिलवाने का भरोसा दिया। इस पर ठेकेदारों ने एलान किया कि सोमवार को सीएम यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं करते तो मंगलवार से प्रदेशभर में सभी कार्य ठप कर दिए जाएंगे। बैठक में सतवीर खटकल (भिवानी), जसविंदर (पंचकूला), विनोद बेनीवाल (हिसार), बिल्लू (जींद), रविंद्र (दादरी), करनाल के पंकज कुमार, गौरव, मुकेश आदि विभिन्न राज्यों से ठेकेदार शामिल रहे।
ये हैं ठेकेदारों की मुख्य मांगें
- सरकार की ओर से मांगी गई एनहांसमेंट की पिछले दो साल से बकाया भुगतान का तुरंत भुगतान।

- बिटुमिन सिर्फ पानीपत की सरकारी रिफाइनरी से ही खरीदने की शर्त को तत्काल वापस लिया जाए।
- केंद्र की तर्ज पर हरियाणा सरकार भी कोविड के चलते तीन फाइनेंशियल रिलीफ जारी करे।
- नाबार्ड व अन्य संस्थाओं की तर्ज पर चार साल तक परियोजना की मरम्मत के लिए भी मिले भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed