फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Warning of halting construction work worth Rs 2.5 thousand crore in the state...

संशोधित... चुनाव 2024 में जनता कांग्रेस को मिटाकर रख देगी : बिप्लब देव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Warning of halting construction work worth Rs 2.5 thousand crore in the state...
कहा, राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान पर भरा पड़ा गाली-गलौज का सामान
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ बोले, हरियाणा की 10 सीटें नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे


- विधान सभा क्षेत्र घरौंडा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़
संवाद न्यूज एजेंसी


घरौंडा। विधान सभा क्षेत्र घरौंडा में रविवार को आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा। बिप्लब कुमार देव ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के बयान से कांग्रेस की वास्तविकता सामने आ गई है। कांग्रेस डूबता जहाज है, उसकी नीयत में खोट है, 2024 के चुनाव में जनता कांग्रेस का नामोनिशान मिटा देगी। वहीं, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान पर गाली-गलौज का सामान भरा पड़ा है।
बसताड़ा गांव के एक निजी संस्थान में हलका विधायक हरविंदर कल्याण के संयोजन में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 2024 का महायुद्ध होने वाला है और इस युद्ध में हरियाणा में भाजपा सभी 10 सीटों पर फिर से जीत हासिल कर केंद्र में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने जो भी कहा वो देश व समाज हित में करके दिखाया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला आरक्षण लागू किया गया। देश में हुए जी-20 कार्यक्रम से देश का कद विदेशों में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर अभद्र टिप्पणी की जो बेहद शर्मनाक है। भाजपा पदाधिकारियों ने महापुरुषों व नरेंद्र मोदी से दीक्षा ली है और कांग्रेस के लोगों ने गांधी परिवार से इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं की सोच राष्ट्र व समाज की सेवा की है जबकि कांग्रेस की सोच समाज हित में न होकर निजी व परिवार हित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा को तीसरी बार फतह व हरियाणा की 10 सीटें नरेंद्र मोदी की झोली में डालकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनने में योगदान सुनिश्चित करना होगा।


सांसद संजय भाटिया ने केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों पर चर्चा की। विधायक हरविंदर कल्याण ने पन्ना प्रमुखों का आह्वान करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को मजबूत करने का काम करें। मौके पर प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, विधायक मोहनलाल बडोली, ज़िला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, ज़िला प्रभारी दीपक शर्मा, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी व रमेश कश्यप, बीसी सेल के चेयरमैन निर्मला बैरागी, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय भठला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed