फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   vocational courses will start in private schools

अब प्राइवेट स्कूलों में भी शुरू होंगे वोकेशनल कोर्स

Sat, 06 Feb 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 06 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
अब तक विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों से इन कोर्सों की शुरूआत की गई थी। शिक्षा निदेशालय द्वारा अब प्राइवेट स्कूलों में भी इन कोर्सों की शुरूआत करने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा सभी स्कूलों को पत्र जारी कर नए सत्र 2016 से सभी स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले के सरकारी, प्राइवेट व एडिड स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अब किताबी के साथ रोजगारपरक शिक्षा भी मुहैया कराई जाएगी, ताकि स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्हें रोजगार की तलाश में भटकना न पड़े। इसके लिए शिक्षा निदेशालय द्वारा नौंवी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए वोकेशनल कोर्स शुरू करने की योजना बनाई है। इन कोर्सों में नौंवी कक्षा के छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। सभी कोर्स चार साल के लिए इंटीग्रेटड होंगे। बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर उस छात्र को वोकेशन कोर्स का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जो सभी प्रकार की सरकारी व प्राइवेट नौकरियों के लिए मान्य होगा। इसके साथ ही जो छात्र उन कोर्सों से आगे पढ़ाई करने के इच्छुक होंगे, कॉलेज में एडमिशन में भी उन्हें विशेष छूट मिलेगी। इसके अलावा जो छात्र कोर्स के आधार पर अपना बिजनेस करने के इच्छुक होंगे, बैंक भी उनका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

15 स्कूलों में कोर्स शुरू
शिक्षा विभाग द्वारा अब तक जिले के करीब 15 स्कूलों में ब्यूटी एंड वेलनेस, पेशेंट हेल्थकेयर, मार्केटिंग आदि कोर्स शुरु किए गए हैं। इस वर्ष विभाग 45 अन्य स्कूलों में भी कोर्सों को शुरू करने जा रहा है। इसके अलावा विभाग द्वारा प्राइवेट स्कूलों में भी इन कोर्सों को लागू करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि जिले में 250 प्राइवेट स्कूल हैं और 163 सरकारी स्कूल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में होगी इन कोर्सों की शुरुआत
स्कूलों में नौंवी कक्षा के छात्रों के लिए, रिटेल मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड वेलनेस, पेशेंट हेल्थकेयर, ब्यूटी कल्चर, बेकरी, डेयरी, हॉर्टीकल्चर, ट्रांसपोर्ट सिस्टम, बैंकिंग, एकाउंटेंसी, स्टेनोग्राफी एंड कम्प्यूटर एप्लीकेशन, रेफ्रीजरेटर, एयरकंडिशनर बनाने, फैशन डिजाइन, आटोमोबाइल टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल डिजाइन, डाइंग एवं प्रींटिंग, होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी, आईटी एप्लीकेशन, फूड प्रोडक्शन एवं विवरेज सर्विसेज, मास मीडिया स्टडीज और मेडिकल डायगनॉस्टिक विषय शामिल हैं।

वर्जन
अब जिले के प्राइवेट व एडिड स्कूलों में भी नौंवी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्स करवाए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी स्कूलों को नए सेशन से इन कोर्सों की शुरूआत करने के निर्देश दिए हैं।
सरोज बाला गोर, जिला मौलिक शिक्षाधिकारी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed