फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vishal Jude, released from Australian jail, was welcomed on his arrival in Karnal

ऑस्ट्रेलिया की जेल से रिहा विशाल जूड का करनाल पहुंचने पर किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Vishal Jude, released from Australian jail, was welcomed on his arrival in Karnal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ऑस्ट्रेलिया की जेल में बंद रहे कुरुक्षेत्र निवासी विशाल जूड का करनाल पहुंचने पर स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने दिल्ली से आते हुए सोनीपत, पानीपत व अन्य जगहों पर फूल-मालाओं के साथ उसका अभिनंदन किया। करनाल में डीजे की थाप पर नाचते हुए युवा उसे गाड़ी में रोड़ समाज की धर्मशाला में ले गए। जहां समाज के लोगों ने उसको सम्मानित किया। विशाल जूड ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते ऑस्ट्रेलिया में कुछ लोगाें ने तिरंगे का अपमान करते हुए नारे लगाए। जिसको देख उसने तिरंगे को लहराते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए तो उन्हाेंने उस पर हमला किया।

पुलिस के आने के बाद उन्हाेंने झूठे इल्जाम लगा कर जेल में बंद करवा दिया। वह करीब 8 महीने जेल में बंद रहा। उसने बताया कि आस्ट्रेलिया की पुलिस उसे सीधे एयरपोर्ट लेकर आई, क्योंकि उनका कहना था कि उसको जान का खतरा है। इसलिए उसे डायरेक्ट फ्लाइट में बिठाया गया। मौके पर कुलदीप राणा गोंदर, नीरज, रमन, देवेंद्र, साहिल, रविप्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed