फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Villagers boycott the killers by doing panchayat, police is investigating

मासूम की हत्या में ग्रामीणों ने पंचायत कर आरोपियों का किया बहिष्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers boycott the killers by doing panchayat, police is investigating
गांव कमालपुर रोड़ान में पांच वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में शुक्रवार को ग्रामीणों ने पंचायत कर हत्यारोपियों के बहिष्कार का एलान किया, हालांकि तीन दिन बाद भी पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। मामले में संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

करीब पांच वर्षीय जस का अपहरण कर निर्मम हत्या के बाद शुक्रवार को गांव कमालपुर रोड़ान में गमगीन माहौल के बीच परिवार व समाज के लोगों द्वारा फूल उठाने की रस्म निभाई गई। मामले में भले ही अभी हत्यारोपी के नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है, लेकिन परिजनों को आशंका है कि एक निकटस्थ परिवार ने ही रंजिश में मासूम की हत्या की है। इसी आधार पर समाज के सैकड़ों लोगों ने पंचायत कर हत्यारोपियों से किसी भी तरह का रिश्ता नहीं रखने का एलान कर दिया है। पंचायत के दौरान समाज के लोगों ने प्रस्ताव पारित किया कि अब हत्यारोपियों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति हत्यारोपियों की भूमि को ठेके पर नहीं लेगा और न ही खरीदेगा। इसके अलावा यदि कोई भी व्यक्ति उनसे संपर्क करेगा तो सभी ग्रामीण उससे भी किसी तरह का लेन देन नहीं करेंगे। पंचायत में सभी लोगों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया। इस दौरान कुछ समाजसेवियों ने भी आगे आकर जस के केस का पूरा खर्च वहन करने की बात कही। गौरतलब है कि मंगलवार को गांव कमालपुर रोड़ान का रहने वाला करीब पांच वर्षीय जस संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गया था। जस का शव अगले दिन पड़ोसी के पशुओं के बाड़े की छत पर मिला था। मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा अमन की शिकायत पर कुछ लोगों से पूछताछ की है। दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी रहम का हकदार नहीं, मिले फांसी की सजा
पंचायत में समाज के लोगों ने हत्यारों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है। समाज के लोगों का कहना है कि एक मासूम बच्चे की निर्मम हत्या करने से बड़ा कोई अपराध नहीं है। पांच वर्ष के बच्चे को तो अपने पराये तक की भी पहचान नहीं होती है। शास्त्रों में भी बच्चों को भगवान की संज्ञा दी गई है, इसलिए बच्चे को गला घोंटकर मारने वाला रहम का हकदार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जस की हत्या के मामले में अभी जांच चल रही है, पुलिस की टीम साक्ष्य जुटा रही है, जिन-जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की गहनता से जांच के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस मामले में पीड़ित परिवार को भी आश्वासन दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा।
--गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed