{"_id":"64a1e59494ab8a7dba01fe84","slug":"vikas-took-the-shooters-to-deoband-for-firing-on-chandrashekhar-karnal-news-c-18-knl1031-163422-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चंद्रशेखर पर फायरिंग के लिए शूटरों को कार में बैठाकर देवबंद ले गया था विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चंद्रशेखर पर फायरिंग के लिए शूटरों को कार में बैठाकर देवबंद ले गया था विकास
विज्ञापन
चंद्रशेखर पर फायरिंग के लिए शूटरों को कार में बैठाकर देवबंद ले गया था विकास
बीते रोज आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर पर यूपी के देवबंद में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने करनाल के गोंदर गांव निवासी विकास को बीते रोज गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि विकास गोंदर ही शूटरों को हरियाणा से स्विफ्ट कार में लेकर देवबंद गया था। इस दौरान वह गाड़ी खुद ही चला रहा था। देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर फायरिंग के बाद भी विकास गोंदर आरोपियों को गाड़ी में लेकर फरार हो गया था, लेकिन ज्यादा समय तक वह पुलिस को चकमा नहीं दे सका। बीते रोज हरियाणा एसटीएफ और यूपी पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद आरोपियों को काबू किया गया। इसमें देवबंद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रणखंडी निवासी विकास, लविश, प्रशांत और करनाल निवासी विकास गोंदर शामिल हैं।
चंद्रशेखर पर हमले के बाद सुर्खियों में आया विकास गोंदर
करनाल पुलिस के अनुसार, धरे गए आरोपी विकास गोंदर का पहले से कोई आपराधिक रिकाॅर्ड नहीं है। भीम आर्मी प्रमुख पर हमले के बाद पहली बार उसका नाम सुर्खियों में है।
चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें विकास गोंदर जो कि करनाल क्षेत्र का रहने वाला है। वह शूटरों को कार में बैठाकर देवबंद ले गया था। वारदात के दौरान कार विकास गोंदर खुद चला रहा था।
विज्ञापन
- विपिन ताड़ा, पुलिस अधीक्षक सहारनपुर