{"_id":"617f03d343470567d6667f5e","slug":"video-of-police-officer-taking-bribe-goes-viral-karnal-news-knl883395107","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: पुलिस अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसपी बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल: पुलिस अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसपी बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई
Mon, 01 Nov 2021 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:30 AM IST
सार
करनाल पुलिस सवालों के घेरे में है। एक पुलिस अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह एक मामले में कुछ लोगों को मदद का आश्वासन दे रहा है। एक व्यक्ति उसकी जेब में पैसे डालता है और इसके बाद अधिकारी इसे निकालकर भी देखता है। एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वीडियो एक माह पुराना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल जिला पुलिस के एक अधिकारी की मुकदमे की जांच में मदद करने के लिए रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक पक्ष के लोग दरोगा की जेब में रुपये रखते नजर आ रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। वीडियो एक महीने पुराना है, इसकी जांच चल रही है। जिला पुलिस के उप निरीक्षक के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तीन-चार लोग एक मुकदमे के सिलसिले में उससे बात करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हिसार: यूपी के केसरगंज के सांसद का नारनौंद के स्कूल में आने पर विरोध, युवाओं ने दिखाए काले झंडे
विज्ञापन
अधिकारी ने जांच में उनकी मदद करने की बात कही। जिसके लिए एक व्यक्ति ने अधिकारी की जेब में कुछ रुपये रखे, जिन्हें बाद में अधिकारी ने निकालकर देखा भी। मामला पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया तक भी पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो एक महीने पुराना है, उनके संज्ञान में मामला पहले ही आ गया था। अभी इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन