फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Veterans' credibility at stake in civic polls

निकाय चुनाव में दिग्गजों की साख दाव पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Veterans' credibility at stake in civic polls
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। निकाय चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। शुक्रवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा, इसलिए प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव को लेकर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर है। सभी अपने समर्थित प्रत्याशियों को जिताने में जुटे हैं। कुछ स्थानों पर शुक्रवार को रोड शो करके शक्ति प्रदर्शन करने की भी तैयारी है। चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी सीधे तौर पर मुकाबले में हैं, कुछ स्थानों पर बागियों ने भी चुनौती दे रखी है।
जिले में घरौंडा, तरावड़ी, असंध और निसिंग नगरपालिका में चेयरमैन और पार्षद पदों के लिए 19 जून को मतदान होगा। इसके लिए बीते कई दिनों से चुनाव प्रचार चल रहा है। चुनावी शेड्यूल के मुताबिक चुनावी क्षेत्रों में 17 जून की शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा। इसके बाद कोई भी प्रत्याशी सभाएं व अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों आदि से सार्वजनिक तौर पर प्रचार नहीं कर पाएंगे। भाजपा ने घरौंडा, असंध व तरावड़ी में प्रत्याशी उतारा है, निसिंग में एक ही पार्टी से अधिक दावेदार होने के कारण यहां भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया। हालांकि पार्टी के कार्यकर्ता अपने समर्थित प्रत्याशी को चुनाव लड़ाते दिख रहे हैं। भाजपा सांगठनिक तौर पर बूथ स्तर तक अपनी रणनीति बनाकर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन

हर 60 मतदाताओं पर एक की जिम्मेदारी तय
सांसद संजय भाटिया, सांसद कृष्ण पंवार, विधायक हरविंद्र कल्याण, पानीपत के विधायक महिपाल डांडा, विधायक धर्मपाल गोंदर, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा चुनाव प्रचार में जुटे हैं, इनकी प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। आलम ये है कि भाजपा ने प्रत्येक वार्ड में एक नेता को वार्ड प्रभारी बनाया है। वार्ड प्रभारी ने मतदान सूची के प्रत्येक पन्ने के आधार पर पन्ना प्रमुख बनाए हैं। यानी हर साठ मतदाताओं पर एक नेता लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलचस्प हुए मुकाबले
इधर, आम आदमी पार्टी ने सभी चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रखे हैं, इन्हें विजयी बनाने के लिए सांसद डा.सुशील गुप्ता, जोन अध्यक्ष बीके कौशिक, अशोक तंवर, जिलाध्यक्ष महेंद्र राठी आदि नेता लगातार जुटे हैं। इन्होंने अपने प्रत्याशियों की विजय को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ रखा है। किसे जीत मिलेगी, किसे पराजय का सामना करना पड़ेगा, ये तो 22 जून को मतगणना के बाद ही पता चलेगा, लेकिन चारों निकायों में चुनावी मुकाबले दिलचस्प हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed