फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Uplana became the best village, three meritorious girls honored

बेस्ट विलेज बना उपलाना, तीन मेधावी छात्राएं सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Uplana became the best village, three meritorious girls honored
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में असंध खंड का उपलाना गांव सर्वाधिक लिंगानुपात के साथ बेस्ट विलेज घोषित हुआ है। गांव में एक हजार लड़कों की तुलना में 1353 लड़कियां हैं। इस उपलब्धि पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं में टॉप तीन स्थान पाने वाली गांव की तीन बेटियों को सम्मानित किया गया।
लघु सचिवालय के सभागार में कार्यक्रम हुआ। जहां उपायुक्त अनीश यादव ने प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा कोमल पुत्री कर्मवीर को 75 हजार रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाली छात्रा नेहा पुत्री कृष्ण पाल को 45 हजार रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वाली छात्रा सोनिया पुत्री राजकिशन को 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाली तीनों छात्राएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उपलाना की हैं। 10वीं कक्षा में छात्रा कोमल ने 97.2 प्रतिशत, नेहा ने 93.6 प्रतिशत और सोनिया ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। लड़कियों की उपलब्धियों से माता-पिता भी बेहद खुश हैं और उन्होंने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि वे बेटियों को उनके भविष्य को संवारने में मदद करेंगे और उच्च शिक्षा के लिए अच्छे शिक्षण संस्थान में भेजेंगे। इस अवसर पर शुगर मिल की प्रबंध निदेशक अदिति, उप-सिविल सर्जन परिवार कल्याण डॉ. शीनू चौधरी और राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों का सपना आईएएस अफसर बनना
उपायुक्त ने तीनों अव्वल छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और छात्राओं से बातचीत के दौरान पूछा कि आप क्या बनना चाहते हैं, तीनों छात्राओं का उत्तर था कि वे आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। इसके लिए उपायुक्त ने उन्हें यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने के टिप्स दिए।

सूचना देने वाले को एक लाख का इनाम
सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में एक हजार लड़कों की तुलना में 885 लड़कियां और वर्ष 2020 की 907 लड़कियां और वर्ष 2021 की 912 लड़कियां है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया लिंग जांच करने बारे यदि कोई सूचना प्राप्त होती है तो वे उनके कार्यालय में जानकारी दें। सूचना सही पाए जाने पर सरकार द्वारा सूचना देने वाले को एक लाख रुपये की राशि इनाम के तौर पर देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed