फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unit 68 and billed Rs 88119

यूनिट 68 और बिल भेजा 88119 रुपये का

Fri, 20 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 20 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

करनाल जिले के नीलोखेड़ी कस्बे के अरजेहड़ी गांव में बिजली निगम का नया कारनामा देखने को मिला। यहां के एक बीपीएल परिवार को हजारों रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया। निगम ने एक बार नहीं बल्कि दूसरी बार फिर से हजारों रुपये का बिल भेज दिया। बिल को ठीक कराने के लिए कई बार परिवार का मुखिया लिखित तौर पर अर्जी दे चुका है, लेकिन अभी तक उसका समाधान नहीं किया गया।

विज्ञापन


 अरजेहड़ी गांव निवासी रामेश्वर बीपीएल परिवार से संबंधित है, वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता है। बिजली निगम की लापरवाही के कारण अप्रैल में उसे 85 हजार 246 सौ रुपये का बिल थमा दिया गया। वह बिजली के बिल को ठीक कराने के लिए लिखित तौर पर एसडीओ को लिख चुका है लेकिन विभाग ने उसके बिल को अभी तक ठीक नहीं किया।
विज्ञापन


अभी तक उसका पिछले बिल ठीक हुआ ही नहीं था कि मई में निगम ने फिर से 68 यूनिट का बिजली बिल 88 हजार 119 रुपये भेज दिया। रामेश्वर बिल को ठीक करवाने के लिए बिजली कार्यालय में चक्कर लगा चुका है, लेकिन विभाग ने अभी तक उसकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया। इस संबंध में बिजली निगम के एसडीओ एमएस धीमान ने बताया कि गलती से ऐसा हो गया होगा। इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed