फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   uncounter between kaithal police and atm robbers

शेरगढ़ टापू यूपी बॉर्डर पर बदमाशों की कैथल पुलिस से मुठभेड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
uncounter between kaithal police and atm robbers
शेरगढ़ टापू यूपी बॉर्डर पर कैथल पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। चार बदमाश नहर की पटरी के कच्चे रास्ते से धूल उड़ाते हुए 9 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गए। घटना के बाद छह घंटे तक पुलिस आसपास के गांवों में बदमाशों की तलाश करती रही और सुबह खाली हाथ करनाल से कैथल लौट गई। कैथल एसपी ने बदमाशों को एटीएम लुटेरे होने का दावा किया है। जिन्होंने पिछले दिनों कैथल में लूट की घटनाओं को अंजाम देना बताया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में 12 जून की रात क्योड़क एसबीआई एटीएम में चोरी तथा माता गेट कैथल स्थित पीएनबी एटीएम में चोरी के प्रयास मामले में शामिल बदमाशों की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के बाद थाना कुंजपुरा जिला करनाल क्षेत्र के गांव शेरगढ़ टापू नजदीक 17 जून की रात नाकाबंदी किए थे। रात्रि करीब 10 बजे यूपी की तरफ से पुल के रास्ते एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी आई, जिसके केबिन में दो युवक तथा पीछे दो अन्य युवक बैठे थे। सभी मुंह ढके थे। पुलिस को देखकर अचानक गाड़ी बैक कर भागने का प्रयास किया तो उनकी तरफ बढ़ी सीआईए टीम पर आरोपियों द्वारा गोली दागी गई जिसके जवाब में पुलिस द्वारा भी एक राउंड फायर किया गया। इसके बाद संदिग्ध पुल के रास्ते वापस न जाकर नदी की पटरी से मोदीपुर गांव की तरफ भागे, जिनका पुलिस द्वारा पीछा किया गया परंतु अंधेरे व कच्चे रास्ते पर धूल उड़ने के कारण आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में टीम यूपी बॉर्डर पर नाकेबंदी लगाए थी। लेकिन 9 पुलिस वालों के बीच से चार बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। सीआईए-टू पुलिस द्वारा गांव जडौली, मुगलमाजरा, महमदपुर तथा नदी जमना में खाली पडे़ क्षेत्र में संदिग्धों की रात भर तलाश की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed