{"_id":"62324d0381556719ae59ee15","slug":"uncontrolled-trolley-collided-with-house-couple-buried-in-rubble-karnal-news-knl1021061196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से टकराया अनियंत्रित ट्राला, मलबे में दबा दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान से टकराया अनियंत्रित ट्राला, मलबे में दबा दंपती
विज्ञापन

इंद्री। गांव समौरा में मंगलवार रात एक अनियंत्रित ट्राला घर में जा घुसा। जिससे घर में मौजूद दंपती छत के नीचे दबकर घायल हो गए। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
समौरा निवासी रामशरण ने बताया है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे वह करनाल-यमुनानगर रोड स्थित अपने घर में पत्नी के साथ बैठा था। तभी करनाल की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्राला आया और सड़क पर खड़ी दो बाइकों को टक्कर मार दी। फिर अनियंत्रित ट्राला उसके मकान में जा घुसा। जिससे वह और उसकी पत्नी छत के नीचे दब गए। बाद में परिजनों ने रामशरण व उसकी पत्नी को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद