{"_id":"619811ba7122ea2b793f1319","slug":"uncle-going-to-niece-s-wedding-was-hit-by-car-lost-his-life-karnal-news-knl9015786","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी की शादी में जा रहे चाचा को कार ने मारी टक्कर, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी की शादी में जा रहे चाचा को कार ने मारी टक्कर, गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जीटी रोड पर सीएचडी सिटी के सामने कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहा था। सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है वहीं शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी जानकारी में मूनक निवासी दलबीर सिंह ने बताया कि वह अटल सेवा केंद्र चलाता है।
18 नवंबर को वह अपने चाचा जयपाल सिंह के साथ दूसरे चाचा रणधीर सिंह की बेटी की शादी में जा रहे थे। शादी समारोह का कार्यक्रम सीएचडी सिटी में था। उसके चाचा वहीं रहते हैं। शाम करीब 6 बजे जब वे दोनों जीटी रोड पर सीएचडी सिटी के सामने खड़े थे एक कार दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार आई और उसके चाचा जयपाल को टक्कर मार दी। जिससे उसका चाचा सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वह चाचा को घायल अवस्था में प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।