फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two youth,s drowned in canal

दो युवकों की नहर में डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
two youth,s drowned in canal
गांव दहा के दो युवक आवर्धन नहर में डूब गए। दोनों अपने अन्य चार दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने की बात कहकर घर से गए थे लेकिन नहर पर नहाने चले गए। दोनों युवकों के डूबने की सूचना पर मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर डूबे दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। आवर्धन नहर में जल स्तर व बहाव अधिक होने के कारण डूबे युवकों का सुराग नहीं लग सका है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव दहा से छह युवक क्रिकेट खेलने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन वे नहाने के लिए मधुबन स्थित आवर्धन नहर पर पहुंच गए। सभी युवक एक पाईप पर रस्सी बांधकर नहर में नहाने लगे। इसी दौरान दीपक (18) के हाथ से रस्सी छूट गई और वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए हिमांशु (17) भी नहर में कूद गया लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण दोनों बह गए। युवकों के डूबने की सूचना साथियों ने परिजनों को दी। पुलिस व ग्रामीण नहर पर पहुंचे और उनकी तलाश में जुट गए। घटना को लेकर गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

दो परिवारों के बुझ गए चिरा,16 मई को बहन की शादी
हिमांशु के ताऊ हंसराज ने बताया कि हिमांशु अपने परिवार का इकलौता बेटा है। उन्हें फोन पर हादसे के बारे में सूचना मिली थी लेकिन उनके साथ आए लड़के यह नहीं बता पाए कि नहर में किस स्थान पर यह घटना हुई है। वहीं हादसे का शिकार हुआ दीपक तीन बहनों का इकलौता भाई है। 16 मई को दीपक की बहन की शादी होनी थी। हादसे के बाद विलाप करती हुई नहर किनारे पहुंची दीपक की बहन ने बताया कि उसका भाई 12वीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि हिमांशु 11वीं का छात्र था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि गांव दहा के दो युवक आवर्धन नहर में डूब गए हैं। सूचना के गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की जा रही है। अभी तक युवक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed