{"_id":"65c94a40b85b0ec9f90b7cd4","slug":"two-youth-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-karnal-news-c-18-knl1008-324500-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
- नोरता गांव के पास देर शाम अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
इंद्री (करनाल)। सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रविवार की शाम को इंद्री-करनाल मार्ग पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड छह निवासी वंश और वार्ड दो निवासी गर्व (17) मोटरसाइकिल पर सवार होकर करनाल से इंद्री आ रहे थे। जैसे ही दोनों युवक नोरता के पास पहुंचे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार युवक काफी दूर जाकर गिरे। टक्कर मारने वाला वाहन चालक नहीं रुका, लेकिन राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भिजवाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। इस मामले में थाना प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
दोनों युवकों के घरों में मचा कोहराम
सड़क हादसों में मौत के बाद दोनों युवकों के परिवारों में गम का माहौल है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वह इस पल को कोस रहे हैं। दोनों युवकों के घरों में आसपास के लोग ढाढस बंधाने पहुंच रहे हैं।