फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two women fight

दो महिलाएं एक पति के लिए भिड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
two women fight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। शुक्रवार सुबह दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों में जमकर मारपीट हुई। दोनों महिलाएं एक ही युवक को अपना-अपना पति बताकर उसे एक-दूसरे पर गायब करने का आरोप लगा रही थी, क्योंकि जिसके लिए ये महिलाएं लड़ रही थी वह पांच दिन से गायब है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला युवक की पत्नी है तो दूसरी उसकी प्रेमिका। कथित प्रेमिका ने मंगलवार को एक दुकान के सामने अपने हाथ की नसें काटकर आरोप लगाया था कि उक्त युवक ने शादीशुदा होने की बात उससे छिपाकर मंदिर में शादी की और अब धोखा देकर उसके सामान सहित गायब हो गया है।
मंगलवार को पुलिस कथित प्रेमिका को थाने ले गई और युवक के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने महिला को विश्वास दिलाया था कि जल्द वह उसे तलाश कर लेगी। वह फास्ट फूड की दुकान करता है। कथित प्रेमिका को विश्वास था कि दशहरा पर वह दुकान पर जरूर मिलेगा इसलिए वह सुबह ही उसकी दुकान पर पहुंच गई। जबकि वहां पहले से उसकी पत्नी व उसकी मां संतोष मौजूद थी इसलिए दोनों के आमने सामने होते ही झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर डंडे से हमला कर दिया। काफी देर तक मारपीट के बाद लोगों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

इस दौरान 112 नंबर पुलिस की गाड़ी व थाना तरावड़ी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को तरावड़ी थाने ले गई। तरावड़ी थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज है। दोनों महिलाओं को समझाया कि युवक के मिलने तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है। उसके मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed