फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two women died by corona

फिर खतरनाक होने लगा कोरोना, दो और बुजुर्ग्र महिलाओं की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
two women died by corona
कोरोना एक बार फिर से जानलेवा साबित होने लगा है। जिले में कोरोना के नये केस के साथ ही अब मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बुधवार को कोरोना ने दो और बुजुर्गों की जान ले ली। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 122 पहुंच गई है। वहीं, 33 नये केस सामने आये हैं, जबकि 22 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध कुल 131734 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 92253 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 8699 मामले पॉजिटिव है। इनमें से 122 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 321 एक्टिव है और 8256 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। जिले में बुधवार को 33 केस में 8 केस एंटीजेन टैस्ट और 25 केस आर.टी.पी.सी.आर. से पाए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि बुधवार को 22 मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं।
विज्ञापन

80 साल की गांव रांवर निवासी महिला को छाती में दर्द के चलते 5 नवंबर को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया। जब उसका सैंपल लिया गया वो कोरोना पॉजिटिव मिली। महिला को पहले से ही बीपी और शुगर समेत अन्य बीमारियां थी। हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर सपोर्ट दी गई, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार, 63 वर्षीय ज्योति नगर निवासी महिला को बुखार के चलते 11 नवंबर को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया। सांस लेने में तकलीफ के चलते उसका कोरोना सैंपल लिया तो वे भी पाजिटिव मिली। उसे आक्सीजन सपोर्ट दी गई, तीन दिन तक उसकी हालत में सुधार रहा, लेकिन अचानक से उसकी तबियत बिगड़ी तो उसे आईसीयू में दाखिल किया गया, जहां पर महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से सक्रिय हो रहा कोरोना
लिस्ट के अनुसार, गोली गांव निवासी हरियाणा पुलिस का जवान, सेक्टर-8 निवासी सिविल अस्पताल में तैनात कर्मी, गांव सग्गा निवासी सेना का जवान, सेक्टर-8 एक ही परिवार के तीन सदस्य, सेक्टर-6 से एक ही परिवार के दो सदस्य, तरावड़ी स्थित सेंचुरी प्लाईवुड फैक्ट्री से एक कर्मी, सेक्टर-6 से परिवार के दो सदस्य, सांवरिया राइस मिल निसिंग से एक कर्मी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा, कई दुकानदार, विद्यार्थी और घरेलू महिलाएं भी कोरोना पाजिटिव मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed