फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two terrorists were caught, one escaped and shot them

Karnal News: दो आतंकियों को पकड़ लिया था, एक ने छूटकर मार दी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two terrorists were caught, one escaped and shot them
जितेंद्र नरवाल
विज्ञापन

करनाल। विनय की पत्नी हिमांशी ने परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया, विनय ने दो आतंकियों को पकड़ लिया। दोनों को अपनी बाहों में कस लिया था। लेकिन, एक जोर लगाकर छूट गया। उसने ही विनय के सिर में गोली मार दी।
आतंकी हमले के तुरंत बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हिमांशी मदद मांग रही हैं।लोगों से कह रही हैं कि गोली मार दी। उन्होंने (आतंकियों ने ) पहले नाम पूछा और फिर मजहब। इसके बाद गोली मार दी।
विज्ञापन

हिमांशी बहुत परेशान नजर आ रही हैं। उनका एक फोटो भी वायरल हुआ। इसमें वह विनय के शव के पास बैठी नजर आ रही हैं। विनय के परिवार के लोगों ने बताया कि हिमांशी ने घटना के कुछ देर बाद फोन किया था। उसने बताया था कि वे लोग पहलगाम में होटल से निकलकर कुछ दूर ही पहुंचे थे कि आतंकी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी सबका नाम और धर्म पूछ रहे थे। विनय उनके इरादे समझ गए। दो आतंकी उनके नजदीक आए। विनय ने उन्हें दबोच लिया। दोनों उनकी पकड़ से छूटने की कोशिश करते रहे। एक छूट गया। उसने ही विनय की हत्या की।
उन दोनों आतंकियों ने और भी लोगों की जान ली। इस बातचीत के आधार पर विनय के दादा हवा सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को दोनों जम्मू-कश्मीर के लिए निकल गए थे। पहलगाम में होटल में ठहरे हुए थे। 22 की दोपहर को घूमने के लिए गए थे। उसी दौरान आतंकी हमला हो गया।

पोते ने आखिरी समय में भी वीरता दिखाई। विनय के चाचा सुरजीत नरवाल ने बताया कि हिमांशी ने कॉल करके आतंकी हमले के बारे मे परिवार को जानकारी दी थी। इसके बाद पूरा परिवार सदमे में आ गया। परिवार के लोग कश्मीर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed