फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two prized accused of 50-50 thousand rupees arrested in constable paper leak case

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: 50 हजार रुपये के दो इनामी गिरफ्तार, अब तक 36 लोगों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 12 Sep 2021 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Sep 2021 12:20 AM IST
सार

हरियाणा पुलिस ने दो आरोपियों पर दो-दो लाख और नौ पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कैथल पुलिस पेपर लीक मामले में अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दो लाख रुपये के इनामी मुजफ्फर अहमद खान निवासी गुल जिला रामबन, जम्मू और 50-50 हजार रुपये के इनामी मनोहर निवासी ढानी खुशहाल जिला भिवानी और नवीन निवासी माजरा प्यो को भी गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Two prized accused of 50-50 thousand rupees arrested in constable paper leak case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र व आंसर-की लीक मामले में कैथल पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एक को 6 दिन और दूसरे को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में अब तक पुलिस 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


एसपी लोकेंद्र सिंह ने सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की टीम द्वारा सिपाही पेपर लीक मामले की जांच दौरान उक्त मामले में 50-50 हजार रुपये के इनामी आरोपी वेदप्रकाश निवासी रिटोली जिला रोहतक तथा आरोपी प्रदीप कुमार निवासी सेक्टर 13, हिसार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी राजकुमार निवासी खांडा खेड़ी द्वारा आंसर की 5 अगस्त को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर आरोपी वेदप्रकाश को दे दी गई थी तथा सौदा एक करोड़ में तय हुआ था। आरोपी वेदप्रकाश द्वारा आंसर की को आगे अन्य उम्मीदवार को उपलब्ध करवाया गया था। एसपी ने बताया कि 4 अगस्त को ओंकार होटल हिसार में पेपर आउट करवाने को लेकर नरेंद्र द्वारा आयोजित करवाई गई बैठक में आरोपी प्रदीप भी शामिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा पंचकूला द्वारा उक्त मामले में वांछित 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना देने पर 2-2 लाख रुपये इनाम और नौ आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना देने पर 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है। उक्त दोनों आरोपी वेदप्रकाश तथा प्रदीप की गिरफ्तारी से पूर्व कैथल पुलिस द्वारा 2 लाख रुपये के इनामी अपराधी मुजफ्फर अहमद खान निवासी गुल जिला रामबन जम्मू और 50-50 हजार रुपये के इनामी अपराधी मनोहर निवासी ढानी खुशहाल जिला भिवानी तथा नवीन निवासी माजरा प्यो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसपी ने बताया कि आरोपी मुजफ्फर को व्यापक पूछताछ के लिए 9 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी वेदप्रकाश तथा प्रदीप शनिवार को अदालत में पेश कर दिए गए, जहां से आरोपी वेदप्रकाश का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 6 दिन का पुलिस रिमांड जबकि आरोपी प्रदीप का 1 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।


उधर, पुलिस मुजफ्फर अहमद को पुलिस रिमांड के दौरान जम्मू एवं कश्मीर ले जाकर पूरे मामले की बारीकी से जानकारी हासिल कर रही है। उसे शुक्रवार को 9 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed