फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two people including Patwari caught taking bribe of 30 thousand rupees

पटवारी सहित दो लोगों को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two people including Patwari caught taking bribe of 30 thousand rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम ने जुंडला से एक पटवारी सहित दो लोगों को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस के अनुसार पटवारी इंतकाल के एवज में 40 हजार रुपये मांग रहा था। हरियाणा स्टेट विजिलेंस करनाल के निरीक्षक सचिन ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि पटवारी राजेंद्र उसका इंतकाल चढ़ाने के नाम पर 40 हजार रुपये मांग रहा है। बिना रुपये लिए वह उसका इंतकाल नहीं चढ़ा रहा। उसने मजबूरन पटवारी को 10 हजार रुपये दे दिए, इसके बावजूद उसने उसका काम नहीं किया और बाकी 30 हजार रुपये मांगने लगा। निरीक्षक सचिन ने बताया कि यह शिकायत मिलते ही टीम का गठन किया गया और जुंडला में पटवारी राजेंद्र, उसके साथ रिंकू उर्फ हरचरण को रंगे हाथों 30 हजार रुपये की रिश्वत के साथ काबू कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed