फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two murder accused arrested

युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
two murder accused arrested
मंगलवार शाम चाकू से गोदकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । गांव में आज दूसरे दिन भी सुरक्षा के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। कुंजपुरा में मंगलवार शाम 20 वर्षीय विकास उर्फ बाबू की गांव के दो युवकों ने रामलीला मैदान के निकट गली में चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया था लेकिन देर रात होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस वारदात के बाद हत्याकांड में नामजद आकाश व नागू उर्फ सोनू को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी थी। बुधवार हैफेड गोदाम के निकट से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। नवनियुक्त थाना प्रभारी गौरव पूनिया ने बताया कि हत्यारोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड के लिए आग्रह किया जाएगा। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की दादी का बयान दर्ज किया है। जिसमें बताया गया कि हत्या आरोपियों व मृतक के बीच 10 मई को बहस एवं कहासुनी हुई थी। अगले दिन 11 मई को दोनों आरोपी घर आकर विकास को सबक सिखाने व मारने की धमकी देकर गए थे। डीएसपी जगदीप सिंह दून का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद ही यह खुलासा हो सकेगा कि इस हत्याकांड में अन्य किसी व्यक्ति का हाथ है या नहीं। करीब चार-पांच वर्ष पूर्व गांव में ही एक हत्या के मामले में नागू उर्फ सोनू के पिता रमेश पर भी आरोप लगा था। बाद में मामला निपट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed