{"_id":"5ebc4fb18ebc3e907d082cf6","slug":"two-more-corona-cases-arrived-in-karnal-karnal-news-knl30876024","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेवलिंग से करनाल पहुंच रहा है कोरोना, दो और केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेवलिंग से करनाल पहुंच रहा है कोरोना, दो और केस मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दो और केस पॉजिटिव मिले हैं। एक रामनगर का रहने वाला है, दूसरा पखाना गांव का। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री नांदेड़ साहिब की है। 30 अप्रैल को रामनगर निवासी युवक नांदेड़ साहिब से लोगों को गाड़ी में लेकर करनाल पहुंचा था। दोनों को आदेश मेडिकल कालेज शाहाबाद भेज दिया है। परिवार के सदस्यों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है। खास बात ये है कि दोनों की पहली दो रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, तीसरी बार सैंपल पॉजिटिव आए हैं, साथ ही इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं।
तरावड़ी के गांव पखाना के 21 लोग 30 अप्रैल को नांदेड़ साहिब से करनाल पहुंचे थे। जिन्हें तभी क्वारंटीन कर दिया था। 7 मई को पखाना के एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उनको शाहाबाद स्थित आदेश मेडिकल कालेज भेजा गया था। इन्हीं के परिवार के सदस्यों के दो बार सैंपल लिये गए। मंगलवार को तीसरी बार सैंपल लिये तो पखाना गांव का और एक रामनगर का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। बताया जाता है कि रामनगर निवासी युवक गाड़ी चालक है और नांदेड़ साहिब से आने वालों को बस से करनाल लाया था। दो केस पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया और आनन-फानन में एरिया को सील करने की कार्यवाही शुरू कर दी। इससे पहले रामनगर में एक और केस सामने आ चुका है। वहीं, पखाना गांव को पहले से ही सील किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एरिया में स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। डीएसपी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ रामनगर पहुंचे और लोगों को हिदायत दी।
2984 में से 2904 के सैंपल नेगेटिव
सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना के संदिग्ध 2984 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए इनमें 2904 की रिपोर्ट नेेगेटिव आई है तथा 65 की रिपोर्ट आनी शेष है। बुधवार दो केस पॉजीटिव मिले हैं। एक मामला पखाना गांव का है जो नांदेड़ साहिब से आए थे और एक अन्य केस रामनगर से आया है। अब जिले में 11 मामले कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विदेश से आए लोगों की संख्या पहुंची 1012 : सीएमओ
सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने कोविड-19 की स्थिति के बारे में बताया कि जिले में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1012 है, जिनमें से 1012 व्यक्ति 28 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं, 14 दिन वाले कांटेक्टस व यात्रियों की संख्या 129 है तथा 15 से 28 दिनों के कांटेक्टस वाले यात्रियों की संख्या 117 है और 231 यात्री 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर चुके हैं।