फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two miscreants snatched five thousand rupees from a mason

Karnal News: दो बदमाशों ने राजमिस्त्री से पांच हजार रुपये छीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants snatched five thousand rupees from a mason
दो बदमाशों ने व्यक्ति से छीने पांच हजार
विज्ञापन


यमुनानगर। काम खत्म कर घर लौट रहे लक्ष्मी नगर कैंप निवासी राजमिस्त्री सुनील चौरसिया को पकड़कर दो बदमाशों ने उनसे पांच हजार रुपये छीन लिया। वारदात कैंप में ही अरुण ठेकेदार के घर के पास खाली प्लाट में हुई। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। लक्ष्मी नगर निवासी सुनील चौरसिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। मंगलवार सुबह वह अपने काम पर गया था। शाम करीब छह बजे वह छुट्टी कर घर लौट रहा था। जब वह लक्ष्मी नगर कैंप में अरुण ठेकेदार के घर के पास खाली प्लाट के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसे रोक लिया। इस दौरान एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने उसकी से पांच हजार रुपये की नकदी छीन कर फरार हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने राजमिस्त्री की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ केस किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed