{"_id":"62952a007fbe100a6256f43d","slug":"two-killed-five-injured-in-road-accident-karnal-news-knl1099450124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मधुबन थाना क्षेत्र में कार ने एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, महिला सहित पांच यात्री घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने बसताड़ा गांव निवासी सुशील कुमार के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।
यह हादसा रविवार रात हुआ। बसताड़ा निवासी बलिंद्र, उसकी पत्नी कविता, बेटी एलन व बेटा वंशज, भतीजी स्वाति व भतीजा अक्षित ऑटो में सवार होकर गांव की ओर जा रहे थे। ऑटो चालक बजीदा जाटान निवासी जतिन जैसे ही राधा-स्वामी सत्संग भवन से थोड़ा आगे पहुंचा पेट्रोल पंप के समीप तेज गति कार ने ऑटो को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शी सुशील कुमार का कहना है कि अधिक चोटें आने के कारण घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। भीड़ का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया। उसने कार का नंबर जांच लिया था। अस्पताल में बलिंद्र व अक्षित की हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई लाते समय रास्ते में बलिंद्र की मौत हो गई। जांच अधिकारी जयभगवान का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है।