फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two including woman died in road accident

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two including woman died in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। पखाना सौंकड़ा रोड पर सोमवार रात सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सौंकड़ा गांव निवासी जगदीश सोमवार रात करीब नौ बजे इश्मा देवी व विद्या देवी के साथ तरावड़ी अनाज मंडी से गांव लौट रहे थे। पखाना गांव के एक पैलेस के पास पहुंचे तो वहां पहले से एक खराब ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी, जिससे एक कार सड़क किनारे लगे पीपल के पेड़ से टकरा गई। उसी समय महिलाओं को लेकर पहुंचे जगदीश की बाइक भी उसी कार से टकरा गई। इस हादसे में विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई और जगदीश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही। दूसरी महिला इश्मा की हालत भी गंभीर है। तीनों गांव सौंकड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed