फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two dengue patients found

Karnal News: डेंगू के दो मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
two dengue patients found
- 78 घरों में मच्छर का लारवा मिलने पर 61 मकान मालिकों को नोटिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। बुधवार को फिर दो मरीज मिले हैं। जिससे कुल मरीजों की संख्या 22 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 4381 घरों को खंगाला। जिनमें से 78 घरों में मच्छर का लारवा मिलने पर 61 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को अपने शरीर में तेज बुखार होना, छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना, सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, शरीर के जोड़ों में दर्द, भूख न लगना, जी मिचलाना व उल्टी आना जैसे लक्षण दिखे तो सिविल अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में जाएं और चेकअप कराएं। आयुर्वेदिक डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि डेंगू होने पर काली मिर्च, तुलसी, सौंफ, पिपली को शहद में मिलाकर काढ़ा बनाकर पीएं। बुखार आने पर गिलोय का गाढ़ा बनाकर पीएं। डेंगू में सुदर्शन चूर्ण और गिलोयवटी फायदेमंद है।
विज्ञापन

ऐसे करें रोकथाम

अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं यानी कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, होदी को अवश्य सुखाकर पानी भरें। यदि कूलर उपयोग में न लाए जा रहे तो रगड़कर साफ करके सुखाकर रखें। पानी के भरे हुए तालाब व गड्ढों को मिट्टी से भर दें और यदि संभव न हो तो हर सप्ताह उस में काला तेल डाल दें। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें या मच्छरनाशक क्रीम का प्रयोग करें। घर के दरवाजे व खिड़कियों पर उपयुक्त जाली इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed