फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two buses will be start from today

करनाल-अंबाला के लिए आज से चलेंगी दो रोडवेज बसें - ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले यात्री ही हो सकेंगे सवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
two buses will be start from today
हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो ने प्रदेश सरकार के निर्णय पर शुक्रवार से करनाल से अंबाला रूट के लिए दो बसें चलाने की तैयार कर ली है। पुराने बस स्टैंड से एक बस सुबह साढ़े आठ बजे और दूसरी बस डेढ़ बजे अंबाला के लिए चलेगी। यह बसें केवल एक चक्कर ही लगाएंगी। केवल ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्री ही इन बसों में यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक बस में यात्रियों की संख्या 30 निर्धारित की गई है। करनाल-अंबाला के लिए बस किराया 80 रुपये निर्धारित है। रोडवेज प्रबंधन की हिदायत है कि बिना मास्क के यात्री बस में सवार नहीं हो सकेंगे। मास्क के साथ सैनिटाइजर भी जरूरी है। दो यात्री वाली सीट पर भी केवल एक यात्री बैठेगा और तीन यात्रियों वाली सीट पर दो यात्री बैठकर यात्रा कर सकेंगे। बस में सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा नियमों का पूरा ख्याल रखना अनिवार्य होगा। विदित हो कि 23 मार्च लॉकडाउन के साथ ही रोडवेज ने बसें बंद कर दी थी, हालांकि लॉकडाउन की अवधि के दौरान प्रवासी श्रमिकों के लिए कुछ बसें दूसरे राज्यों में भेजी गई थीं। डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर रामनिवास का कहना है कि शुक्रवार से दो बसें चलाने की तैयारी कर ली है, जिसकी ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed