फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two bike-riding youths snatched a woman's mangalsutra from behind.

Karnal News: बाइक सवार दो युवकों ने महिला के पीछे से झपटा मंगलसूत्र

Mon, 13 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two bike-riding youths snatched a woman's mangalsutra from behind.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। बाइक सवार दो युवकों ने रविवार की शाम करीब 4:30 बजे कुंजपुरा रोड पर खरीदारी करने आई शिक्षिका महिला अल्फा सिटी निवासी ललिता के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। बदमाश वारदात के लिए ताक में बैठे थे। बाजार की मुख्य सड़क से मानसरोवर शोरूम के सामने वाली गली में अपनी कार तक ललिता पैदल जा रही थीं, एकाएक बदमाश आए और मंगलसूत्र पर झपट्टा मारा।
ललिता ने चेन को पकड़ लिया था, लेकिन झटके मंगलसूत्र टूट गया। चेन महिला के हाथ में रह गई और तीन तोले सोने का लॉकेट बदमाश लेकर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी चेक किए। इसमें बदमाशों नजर आ रहे हैं। फुटेज में दोनों हेलमेट लगाए हैं। पीछे बैठे युवक की आंखों पर चश्मा दिख रहा है। जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार बेटे भव्य ने बताया कि ललिता खरीदारी करने परिवार के साथ बाजार में गई थीं। जाम होने के कारण उन्होंने गली में अपनी कार खड़ी की थी। खरीदारी करने के बाद वे घर जाने के लिए कार के पास गली में जा रही थीं। उन्होंने अपनी बच्ची को गोद में उठाया हुआ था और आगे चल रहे थे। पीछे उनकी मां और पत्नी आ रही थीं। आरोपियों ने उन दोनों को अकेला समझकर वारदात को अंजाम दिया। वे भी मां की आवाज सुनकर पीछे भागे थे लेकिन तब तक आरोपी दूर तक जा चुके थे। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




एक बाइक पर रहा, दूसरे ने झपटा मंगलसूत्र

प्रत्यक्षदर्शी महिला सविता ने बताया कि दो लोग बाइक पर सवार थे। उन्होंने बाजार की तरफ बाइक को मोड़ा हुआ था। एक युवक बाइक से उतरा और पीछे से मंगलसूत्र झपटा। शिक्षिका ललिता मदान ने बताया कि आरोपियों ने मुंह नहीं ढका हुआ था, मंगलसूत्र छीनने वाले युवक ने आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ था। वारदात के बाद करीब आधे घंटे तक वह कार में बैठकर विलाप करती रहीं। मंगलसूत्र की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे फॉन्ट में लिखा था बाइक का नंबर

बेटे भव्य ने बताया कि वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाए। आरोपियों ने बाइक पर फैंसी नंबर प्लेट लगवाई हुई थी। जिस पर छोटे और गहरे रंग में नंबर लिखे हुए थे। यदि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होती तो वह नंबर नोट कर लेते। उन्होंने पुलिस से बाजार के सीसीटीवी चेक करके कार्रवाई करने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed