फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two auspicious times for worshiping Sri Lakshmi-Narayan on Dhanteras

धनतेरस पर श्रीलक्ष्मी-नारायण पूजन के दो शुभ मुहूर्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two auspicious times for worshiping Sri Lakshmi-Narayan on Dhanteras
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। धनतेरस पर दो नवंबर को पूजन के लिए घर-घर तैयारियां की जा रही हैं। इस बार पंचांग अनुसार धनतेरस पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक तथा दोपहर 2:25 बजे से शाम 4:10 बजे तक दोनों मुहुर्त में सामान खरीदना और श्रीलक्ष्मी-नारायण जी की पूजा भी शुभ रहेगी।
पंडित शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि धनतेरस से भैया दूज के बीच में पांच दिन तक दीपावली के उपलक्ष्य में पूजन किया जाता है। इस बार चतुर्दशी त्रयोदशी तिथि में समाहित हो गई है। इसलिए तीन नवंबर को छोटी दीपावली मनेगी। इस बार दीपावली के उपलक्ष्य में लक्ष्मी पूजन के लिए चार नवंबर की शाम 6:10 बजे से रात को 8:10 बजे तक का समय उत्तम रहेगा। रात को 1:10 बजे से 1:50 के बीच जो मां काली सिद्धि पूजन का उत्तम समय है।
विज्ञापन

छह नंबर को भैयादूज
शास्त्री ने बताया कि धरतेरस के दिन लोग श्री लक्ष्मी-नारायण जी के साथ कुबेर की भी पूजा करते हैं। इसी दिन यम दीप का भी दान करते हैं। यमराज को प्रसन्न करने के लिए दीपक बलि दी जाती है। इस दिन लोग बर्तन, गहने, वस्त्र आदि खरीदते हैं और अपने मिलने वालों को मिठाई भी भेंट करते हैं। लोकाचार के अनुसार इस दिन लोग झाड़ू को लक्ष्मी का रूप मानकर खरीदकर लाते हैं ताकि उनके घर में लक्ष्मी की कमी न आए। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को गोवर्धन पूजन शाम छह बजे होगा। छह नवंबर को भैयादूज का त्योहार मनाया जाएगा। सभी बहनें अपने भाई को तिलक करेंगी। भाई अपनी बहन को उपहार देंगे। सबसे पहले यमुना ने अपने भाई यमराज के लिए यह त्योहार मनाया था। तभी से यह परंपरा परंपरा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed