{"_id":"61c62e7f39e71b1f7860fe36","slug":"two-arrested-including-khair-wood-worth-20-lakhs-karnal-news-knl93861658","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख की खैर की लकड़ियों समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख की खैर की लकड़ियों समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने ट्रक में भरी प्रतिबंधित खैर की लकड़ियाें की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज हरजिंद्र सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को एएसआई हिम्मत सिंह को सूचना मिली कि जीटी रोड अंबाला की तरफ जाने वाले लिंक रोड पर मयूर ढाबे के पास जीटी रोड के पास एक ट्रक खड़ा है। जिसमें खैर की लकड़ियां भरी हैं और ऊपर से तिरपाल ढका है।
सूचना पर टीम द्वारा फॉरेस्ट विभाग के रेंज ऑफिसर सुभाष व उनकी टीम ने दबिश देकर मयूर ढाबा सर्विस रोड पर ट्रक को काबू किया गया। जिसके अंदर दो व्यक्ति बैठे मले। इनमें एक का नाम अंकित निवासी पट्टी कलयाणा जिला पानीपत व दूसरे ने अपना नाम इरफान अंसारी निवासी महुलिया जिला गडवा (झारखंड) बताया।
टीम द्वारा ट्रक को चेक किया गया तो उसमें भारी मात्रा में तिरपाल से ढकी लकड़ियां मिलीं। जिनकी फॉरेस्ट ऑफिसर की टीम द्वारा खैर की लकड़ी होने की पुष्टि की गई। टीम ने ट्रक को लकड़ियों सहित कब्जे में ले लिया। सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों ने खुलासा किया कि लकड़ियां और ट्रक मुस्तकीन व निसार अली निवासी मानकपुर, जिला यमुनानगर की हैं।
विज्ञापन
इन लकड़ियों को आरोपी झारखंड से भरकर लाए थे और तरावड़ी में गोयल शुभ इंडस्ट्री में उतारना था।
जब्त की गई लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अंकित व इरफान ट्रक पर ड्राइवर व क्लीनर हैं। आरोपी लकड़ियों को कीकर की लकड़ी के नाम पर फर्जी बिल्टी बनाकर लाए थे ताकि बिल्टी चेक करने पर लगे कि ट्रक के अंदर कीकर की ही लकड़ियां भरी हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ट्रक और लकड़ियों के मालिक और जिसने इन लकड़ियों को मंगाया था उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।