{"_id":"64541bb00fcadd2201056625","slug":"two-arrested-including-charas-brought-for-smuggling-from-uttarakhand-karnal-news-c-18-1-111748-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उत्तराखंड से तस्करी के लिए लाए चरस सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उत्तराखंड से तस्करी के लिए लाए चरस सहित दो गिरफ्तार
Fri, 05 May 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 05 May 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो नशा तस्करों को 1.20 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये कीमत बताई जा रही है। पूछताछ के लिए पुलिस ने एक आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि दूसरे को जेल भेज दिया गया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज एसआई संदीप ने बताया कि पुलिस ने सनौली रोड पर नाकाबंदी कर कलंदर चौक निवासी भारत भूषण और अमर भवन चौक निवासी गौतम को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ कि वह शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में चरस को उत्तराखंड से कम कीमत पर खरीदकर पानीपत व करनाल में तस्करी करने के लिए लेकर आए थे। नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी गौतम को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया व आरोपी भारत भूषण को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।