फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused of snatching arrested

Karnal News: स्नैचिंग के दो आरोपियों को दबोचा

Wed, 05 Apr 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 05 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two accused of snatching arrested
करनाल। शहर में चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा। आरोपियों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों ने पूछताछ में नशा के लिए चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों से साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि 11 मार्च को बाइक पर सवार आरोपियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में चेन स्नैचिंग की। पकड़े गए आरोपियों ने थाना सिविल लाईन, थाना सदर व थाना सेक्टर-32/33 के एरिया से चैन स्नैचिंग की लगातार तीन वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


तीन अप्रैल को आरोपी यूपी के रढौल निवासी इरशाद उर्फ शाहिद और बागपत जोहड़ी के मोइनुद्दीन को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पहले भी गिरफ्तार हो चुके है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर बाकी साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास नगर सुदेश चौधरी निवासी से आरोपियों ने सेक्टर-6 से चेन छीनकर भागे थे। इसके अलावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लाभ सिंह कालोनी निवासी शुदा से भी चेन छीनी गई थी। इसके अलावा न्यू बहादुर चंद कालोनी सतविंद्र सिंह मान से भी आरोपी बाइक छीनकर भागे थे।

चेन तोड़कर भागे बदमाश
नीलोखेड़ी। चंडीगढ़ मंशा देवी जाने के लिए घर के बाहर खड़ी महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला ने साहस दिखाते हुए चेन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन चेन बीच से टूट गई। आधी चेन महिला के पास रह गई और बाकी आधी चेन लेकर बदमाश फरार हो गए।


नीलोखेड़ी निवासी रिचा शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार को चंडीगढ़ मंशा देवी के लिए परिवार के साथ जा रही थीं। जैसे वह चंडीगढ़ जाने के लिए घर से निकलीं तो बाइक सवार दो युवक आए। युवक पीछे से आए और गले पर झपट्टा मारा। चेन तोड़ने का प्रयास किया, मगर उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने चेन को जोर से खींचा, जिससे चेन टूट गई। आधी चेन लेकर बदमाश भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed