{"_id":"68055e314d245a65bf04aa80","slug":"two-accused-arrested-in-jatpura-clash-tension-persists-police-deployed-karnal-news-c-18-knl1008-628258-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जटपुरा संघर्ष में दो आरोपी गिरफ्तार, तनाव बरकरार, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जटपुरा संघर्ष में दो आरोपी गिरफ्तार, तनाव बरकरार, पुलिस तैनात
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जटपुरा गांव में शनिवार देर रात दो गुटों के बीच रंजिश एक बार फिर मारपीट में तब्दील हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बुलानी पड़ी।
पथराव के दौरान सदर थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी के शीशे टूट गए। वहीं कई ग्रामीण झगड़े की चपेट में आकर घायल हो गए। रात करीब एक बजे तक पूरा गांव पुलिस छावनी में बदल चुका था। फिलहाल गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। गांव में अभी भी पुलिस तैनात है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस पर पथराव करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की पहचान कराई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच होली से ही विवाद चला आ रहा है। यह तीसरी बार हुआ जब दोनों पक्ष भिड़ गए। शनिवार देर रात को मामूली कहासुनी ने पत्थरबाजी का रूप ले लिया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर छतों से ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे आस-पड़ोस के घरों की छतों को भी नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन
झगड़े की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची। इसके बाद सदर थाना पुलिस को भी बुला लिया गया। थाना प्रभारी टीम के साथ गांव पहुंचे तो लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव कर दिया, जिससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। इसके बाद डीएसपी करनाल, निगदू थाना व सदर थाना की टीमें मौके पर पहुंचीं।
सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि यह विवाद दो परिवारों की रंजिश का परिणाम है। पथराव में पुलिस की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है और कुछ ग्रामीण भी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
मामले में दो को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। मारपीट का एक वीडियो भी जारी हुआ है।