{"_id":"1db8df8fb5685c932215aedc5224c13b","slug":"two-accused-arrested-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरौंडा के डेरे से ट्रैक्टर चुराने वाले दो आरोपी काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौंडा के डेरे से ट्रैक्टर चुराने वाले दो आरोपी काबू
करनाल
Updated Mon, 06 Jan 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा के पनौड़ी रोड स्थित डेरे से ट्रैक्टर चुराने वाले तीन आरोपियों
विज्ञापन
में से सीआईए वन पुलिस ने दो आरोपियों को चुराए हुए ट्रैक्टर सहित काबू कर
लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को शामली से काबू करने के बाद अब सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस सोमवार को कोर्ट से आग्रह कर आरोपियों को रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी, ताकि उनके तीसरे आरोपी को भी काबू कर सके। पुलिस आरोपी को जल्द ही काबू करने का दावा कर रही है।
सीआईए वन पुलिस के एएसआई रणधीर सिंह ने रविवार को अपनी टीम के साथ छापेमारी कर उत्तरप्रदेश के शामली से झिंझाना निवासी देबू उर्फ बलदेव व झिंझाना के बल्ला माजरा निवासी इसलाम को चोरी के ट्रैक्टर सहित काबू किया। पूछताछ में देबू उर्फ बलदेव ने खुलासा किया कि 21 दिसंबर की रात उसने अपने साथी इसलाम व अन्य साथी के साथ मिलकर घरौंडा के पनौड़ी रोड स्थित सतनाम के डेरे से ट्रैक्टर को चुराया था।
देबू ने बताया कि इससे पूर्व वह सतनाम के घर पर नौकरी करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू करने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। अब पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले तीसरी आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।