फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two absconding accused arrested in the case of stabbing to death

चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में फरार दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two absconding accused arrested in the case of stabbing to death
सामान के रुपये मांगने पर चाकू घोंपकर रमेश की 22 सितंबर को हत्या करने के मामले में फरार दो आरोपियों को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर बाजार से गिरफ्तार किए गए आरोपी जयराम निवासी शास्त्री नगर और दिनेश निवासी गली शिव कालोनी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि ओमप्रकाश उर्फ गौजी निवासी बांसो गेट करनाल ने 22 सितंबर को शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया था कि 21 सितंबर को ऑटो में सवार पांच अज्ञात आरोपियों ने उसके बडे़ भाई रमेश कुमार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। कारण कि उसके भाई ने आरोपियो से सामान के रुपये मांग लिए थे। मामले में कर्ण शेख, मुख्य आरोपी अर्जुन खन्ना व सूरज उर्फ बोदा पुत्र रामसागर निवासी शिव कालोनी करनाल को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने के बारे में खुलासा किया गया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और ऑटो रिक्शा भी बरामद किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में दो अन्य साथियों जयराम और दिनेश के नाम का खुलासा किया था, जिन्हें पुलिस ने अब काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed