{"_id":"6865a4042eccd04bc00a3efc","slug":"trials-for-khel-maha-kumbh-will-be-held-at-karna-stadium-from-tomorrow-karnal-news-c-18-knl1008-682851-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खेल महाकुंभ के लिए कल से कर्ण स्टेडियम में होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खेल महाकुंभ के लिए कल से कर्ण स्टेडियम में होंगे ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए निर्धारित दस्तावेज लेकर पहुंचना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इस बार राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन महिला एवं पुरुष वर्ग ओपन कैटेगरी 26 खेलों में कराया जाएगा। खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले जिला के खिलाड़ियों का चयन चार व पांच जुलाई को कर्ण स्टेडियम में सुबह नौ से पांच बजे तक ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। खेल विभाग की ओर से सभी खिलाड़ियों को निर्धारित दस्तावेज लेकर समय पर पहुंचने की हिदायत दी गई है।
खेल उपनिदेशक राकेश पांडे ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाणपत्र या शिक्षण संस्थान का प्रमाणपत्र व दो फोटो लाना अनिवार्य है। खिलाड़ी का स्थानीय निवास प्रमाणपत्र अथवा शिक्षण संस्थान में दाखिला होना अनिवार्य है। इसके अलावा खेल विभाग के नियमानुसार जो खिलाड़ी खेल उपलब्धि के आधार पर सरकारी पद पर कार्यरत हैं, वे इस खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ में दो खेलों नौकायन व फेसिंग के राज्य स्तरीय मुकाबले 11 से 13 जुलाई तक कर्ण स्टेडियम में ही होंगे। इनमें प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ी अपने-अपेन आयु वर्ग की कैटेगरी में प्रतिभाग करेंगे।
यहां लिए जाएंगे ट्रायल
खेल उपनिदेशक राकेश पांडे ने बताया कि जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, स्विमिंग, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, वेट लिफ्टिंग, बास्केटबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, रेसलिंग, फेंसिंग व बैडमिंटन खेलों का ट्रायल कर्ण स्टेडियम में, जूडो के लिए ट्रायल एमडी स्कूल बल्ला, हॉकी के लिए ट्रायल हॉकी स्टेडियम कैलाश, हैंडबॉल के लिए ट्रायल कर्ण स्टेडियम, तीरांदाजी के लिए ट्रायल आरजीकेपी पुंडरक, कायकिंग व केनोइंग, सलालम, ड्रेगन व रोइंग खेलों के लिए ट्रायल परमवीर स्पोर्ट्स अकादमी मूनक, शूटिंग के लिए ट्रायल कोशकी शूटिंग रेंज कर्ण विहार तथा क्रिकेट के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल सेक्टर-नौ स्थित क्रिकेट मैदा में 4 जुलाई को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक लिए जाएंगे। इसी प्रकार से फुटबॉल, लॉन टेनिस व खो-खो खेलों के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल कर्ण स्टेडियम में, नेटबॉल के लिए खिलाडिय़ों का ट्रायल करनाल इंटरनेशनल स्कूल सुभरी गांव में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक व साइकिलिंग के लिए ट्रायल एनडीआरआई रोड पर सुबह नौ से 10 बजे तक पांच जुलाई को लिया जाएगा।